इश्क करके देखो...

तुम कहती हो उम्र का दस्तूर है
ये तो हर रूह में बसती है
तुम कहती हो,इश्क की इजाज़त नही
उल्फत कहा किसी का फरमान सुनती है
तुम आईने में देखती हो रूप
सुन्दरता फ़िर भी फीकी दिखती है
इश्क करके तो देखो एकबार
दुनिया कितनी हसीन लगती है!!!

नज़रें मिले तो कहती हो धोखा है
यहाँ तो नींद में भी पलके नही झुकती है
तुम्हे तो इश्क ही फिजूल लगता है
कितनो की साँसे इसी से चलती है
तुम्हे इनकार का हक मिला है
रब से हुई यही एक गलती है
इश्क करके तो देखो एकबार
दुनिया कितनी हसीन लगती है!!!!!!

2 comments:

  1. "तुम्हे इनकार का हक मिला है
    रब से हुई यही एक गलती है"
    haha.. sahi likha hai bhai!!!
    its gud.. but i think u could make it more hilarious.

    ReplyDelete
  2. ye lines mujhe bhi bahut pasand aayi...yar hilarious main thoda ajeeb hi lagta....hilarious to apni train wali hai ;)

    ReplyDelete