love ....in crush!!!...on demand

सावन की रिमझिम की चाह है
कम लगता दरिया का पानी है
दीदार तो हाथ की रेत है
जितना पकडो उतनी फिसल जानी है
मुझे इज़हार में हिचकिचाहट है
ये समझदारी है या नादानी है
मेरे लिए तो इश्क है
बाकी दुनिया के लिए कहानी है!!!


हर पल उनके बारे में सोचो
फ़िर भी ख्यालो में खीचातानी है
गुफ्तगू कितनी भी कर लो
उनकी हर एक बात याद मुह जबानी है
शिकार में घुमने की इच्छा नही
यहाँ नज़रें मिलना ही सबसे रूमानी है
मेरे लिए तो ये इश्क है
बाकी दुनिया के लिए कहानी है!!!!

सब्र की नसीहते मिलती है
यहाँ तो धीर धरना लगता बेमानी है
वो भी तो दिल से थोड़ा सोचे
कब करेंगी, एक ही तो जिंदगानी है
अकेले में गुमसुम रहता हूँ
सबको दीवानगी से परेशानी है
मेरे लिए तो ये इश्क है
बाकी दुनिया के लिए कहानी है!!!!

9 comments:

  1. kya bhai tum to gehraai me uttar gae yaar .. bahut hi lajawaab likha hai :)

    ReplyDelete
  2. It is really amazing yaar...

    Especially these 2 lines after the end of every stanza, adds to the beauty of the whole poem..

    मेरे लिए तो ये इश्क है
    बाकी दुनिया के लिए कहानी है!!!!

    Brilliant.....

    http://tanhaaiyan.blogspot.com

    ReplyDelete
  3. superb !!!!!
    yr ye jo tum urdu k words use karte ho wo to kabile-tareef hai....
    good..keep on

    ReplyDelete
  4. everything is true
    mind blowing bro......
    aisa lagta hai ki aap ko sab kuch pata hai.....

    ReplyDelete
  5. shukriya...bhai yar...mujhe kya....jo padhte hai...wo sab jaante hai iski mahima;)

    ReplyDelete
  6. hi...bahut hi acha likha hai...i am left with no words to appreciate it...
    keep it up...
    Good luck!!
    n next time i wont post a comment as anonymous!! ;)

    ReplyDelete